नई दिल्ली। सोना और चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह तगड़ा बदलाव देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) से लेकर घरेलू बाजार तक दोनों कीमती धातुओं के दाम बदले हैं। चांदी ताबड़तोड़ तेजी के बाद भी अपने लाइफटाइम हाई लेवल से 1,88,244 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है। यहां यह जानकारी दे दें कि, एमसीएक्स पर चांदी का भाव 31 जुलाई को 2,18,295 रुपये प्रति किलो था, जो बीते शुक्रवार को 2,31,381 रुपये पर बंद हुआ। इस तरह पांच कारोबारी दिनों में चांदी 13,086 रुपये प्रति किलो महंगी हुई। 29 जनवरी 2026 को चांदी ने 4,20,048 रुपये…
लेखक: Shweta Sharma
नई दिल्ली। देश में बहुत से किसानों के पास कम जमीन है, जिससे उनकी कमाई भी काफी कम होती है। कम जमीन में खेती करने वाले किसानों के सामने अक्सर यही सवाल होता है कि ऐसी कौन सी फसल लगाई जाए जिससे मेहनत कम लगे और कमाई अच्छी हो। किसान ज्यादातर अनाज उगाते हैं और अनाज वाली फसलों के लिए जमीन ज्यादा चाहिए होती है, तो कई बार मौसम की मार से मुनाफा भी कम रह जाता है। ऐसे में मसाले वाली फसलें, औषधीय पौधे और फूलों की खेती छोटे किसानों के लिए अच्छा विकल्प बन सकती है।मसालों की खेती…
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में धान की फसल पर बौनेपन की समस्या तेजी से फैल रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्रभावित पौधे छोटे, गुच्छेदार और गहरे हरे रंग के दिखाई दे रहे हैं। विशेषज्ञों ने समय रहते रोकथाम न करने पर पैदावार में भारी गिरावट की आशंका जताई है।किसान सलाहकार चंद्रभूषण पांडे के अनुसार धान में बौनापन मुख्य रूप से रसचूसक कीटों, खासकर वाइट बैक्ड प्लांट हॉपर (फुदका) के फैलाए जाने वाले वायरस के कारण होता है। यह कीट संक्रमित पौधों का रस चूसकर स्वस्थ पौधों में वायरस पहुंचा देता है, जिससे पूरी…
नई दिल्ली।मध्य प्रदेश सरकार आधुनिक कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए किसानों को सब्सिडी प्रदान कर रही है। उद्यानिकी विभाग ने सागर जिले के किसानों के लिए 20 हॉर्स पावर वाले 12 मिनी ट्रैक्टर का लक्ष्य तय किया है। इन ट्रैक्टरों की कीमत करीब 4.90 लाख रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और छोटे किसानों को इस पर 50 प्रतिशत यानी अधिकतम 2.45 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। ढाई एकड़ से ज्यादा जमीन वाले किसानों को 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा 8 बीएचपी पावर टिलर पर भी सब्सिडी उपलब्ध है। करीब दो लाख रुपये कीमत वाली…
मुंबई।बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की अचानक मौत हो गई है। आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार 41 वर्षीय कांस्टेबल गणेश सलमान खान की सुरक्षा के लिए वहां ड्यूटी कर रहे थे। तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए।मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बेहोश होने के तुरंत बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। फिलहाल इस मामले पर सलमान खान…
नई दिल्ली। सिंचाई के लिए पहले किसानों को डीजल और बिजली पर निर्भर रहना पड़ता था। अब कई किसान पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप लगाकर सिंचाई कर रहे हैं। इससे बिजली कटौती और डीजल खर्च की समस्या कम हुई है। सोलर पंप में तकनीकी खराबी आने पर किसानों के मन में सवाल उठता है कि रिपेयरिंग का खर्च कौन उठाएगा। सरकारी योजना के तहत लगाए गए सोलर पंप पर इंस्टॉलेशन की तारीख से पांच साल तक कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी मिलती है। इस दौरान पंप, मोटर, कंट्रोलर या सोलर पैनल में तकनीकी खराबी आने पर रिपेयरिंग या पार्ट बदलने का खर्च…
नई दिल्ली। गर्मियों में ताजे आम खाने की इच्छा कई लोगों में होती है, लेकिन जगह की कमी के कारण घर पर आम का पेड़ लगाना मुश्किल लगता है। अब बगीचे की जरूरत नहीं है। घर की बालकनी के गमले में भी आम का पौधा आसानी से उगाया जा सकता है। सही किस्म का पौधा चुनने, उपयुक्त मिट्टी इस्तेमाल करने और नियमित देखभाल करने से पौधा अच्छी तरह बढ़ता है। इस कड़ी में बता दें कि, गमले में आम उगाने के लिए ग्राफ्टेड पौधा लगाना बेहतर माना जाता है। यह बीज वाले पौधे की तुलना में जल्दी बढ़ता है और…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये तीन बराबर किस्तों में दिए जाते हैं। हाल ही में 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। अब किसानों की नजर अगली यानी 24वीं किस्त पर टिकी हुई है। कई किसान जानना चाहते हैं कि यह किस्त कब आएगी और उसका स्टेटस कैसे चेक किया जा सकता है।सरकार की ओर से 24वीं किस्त की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। पिछली किस्तों के लगभग तीन-चार महीनों के अंतराल को देखते हुए यह किस्त अगस्त से नवंबर 2026 के बीच…
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई कृषक उन्नति योजना राज्य के धान की खेती करने वाले किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। इस योजना का मकसद किसानों की आय बढ़ाना और उनकी फसल का ज्यादा से ज्यादा दाम दिलाना है। योजना के तहत किसानों से धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से की जा रही है।न्यूनतम समर्थन मूल्य और निर्धारित मूल्य के बीच के अंतर की राशि राज्य सरकार सीधे किसानों के बैंक खातों में आर्थिक सहायता के रूप में भेजती है। सरकार ने प्रति एकड़ धान खरीदी की सीमा बढ़ाकर 21 क्विंटल कर…
मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में Gen-Z और Gen-अल्फा यानी नई युवा पीढ़ी के साथ संवाद किया। यह आउटरीच इवेंट दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के नेतृत्व में हुए छात्र आंदोलन के दो हफ्ते बाद आयोजित हुआ था। संघ प्रमुख शायद ही कभी अंग्रेजी में बोलते हैं, लेकिन इस संवाद में उन्होंने अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में बातचीत की। संवाद के दौरान मोहन भागवत ने युवाओं की शिकायतों को सुना और उन्हें स्वीकार भी किया। उन्होंने बेरोजगारी, शिक्षा और आरक्षण के मुद्दों पर चर्चा की। भागवत…