समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने किसानों की मदद के लिए NPSS (नेशनल पेस्ट सर्विलांस सिस्टम) ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इमेज रिकग्निशन तकनीक पर काम करता है।किसानों को फसल, पत्तियों या फलों पर कोई रोग या कीट के लक्षण दिखने पर ऐप में उस हिस्से की साफ फोटो खींचकर अपलोड करनी होती है। AI सिस्टम कुछ ही सेकंड में बीमारी की पहचान कर देता है।

ऐप न केवल रोग की जानकारी देता है बल्कि कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्रमाणित इलाज भी सुझाता है। इसमें दवा, कीटनाशक और उनके उपयोग का सही तरीका बताया जाता है। इससे किसानों की लागत बचती है और नकली दवाओं से बचाव होता है।सरकार ने सलाह दी है कि सभी किसान अपने मोबाइल फोन में यह NPSS ऐप जरूर डाउनलोड रखें। इससे समय पर फसल की सुरक्षा संभव हो सकेगी और मेहनत का नुकसान रोका जा सकेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version