समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सब की प्रतिक्रिया आने का दौर जारी हैं। इसी कड़ी में अब एअर चीफ मार्शल एपी सिंह का बड़ा बयान सामने आया हैं उन्होने कहा- इसमें सभी भारतीय का है योगदान यह सिर्फ सैन्य अभियान नहीं था, बल्कि यह एक राष्ट्रीय विजय थी।मैं ऑपरेशन सिंदूर को रिकॉर्ड में रखना चाहता हूं।  यह भारत की रणनीतिक सोच, सैन्य पराक्रम और नागरिकों की राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बन गया है।जोहर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

 पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस प्रकार से पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को जवाब दिया है, इसे लेकर पूरी दुनिया में चर्चा है। दुनिया ने भारतीय सेना का पराक्रम देखा।
ऑपरेशन सिंदूर पर एअर चीफ मार्शल का बड़ा बयान; कहा- इसमें सभी भारतीय का है योगदान

भारतीय वायु सेना के एअर मार्शल चीफ अमर प्रीत सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर बयान दिया है। CII वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2025 को संबोधित करते हुए एअर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा, “मैं ऑपरेशन सिंदूर को रिकॉर्ड में रखना चाहता हूं। यह एक राष्ट्रीय जीत है।”

एअर चीफ मार्शल का बयान

एअर चीफ मार्शल एपी सिंह ने अपने संबोधन में कहा:

“मैं ऑपरेशन सिंदूर को रिकॉर्ड में रखना चाहता हूं। यह सिर्फ सैन्य अभियान नहीं था, बल्कि यह एक राष्ट्रीय विजय थी। इसमें हर नागरिक का अप्रत्यक्ष योगदान रहा है। यह हमारे देश की सैन्य शक्ति, राजनीतिक स्पष्टता और राष्ट्रीय एकता का प्रमाण है।”

उन्होंने आगे कहा कि भारत ने यह दिखा दिया है कि वह किसी भी आतंकवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। यह अभियान वायुसेना के लिए भी एक रणनीतिक मील का पत्थर है, जिसने सीमित समय में सटीक और प्रभावी कार्रवाई करके दुनिया को भारत की क्षमता से परिचित कराया।

वैश्विक स्तर पर सराहना

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा हुई है। कई देशों ने भारत के आत्मरक्षा के अधिकार को उचित ठहराया और आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई को समर्थन दिया। हम आपको बता दें कि, अमेरिका, फ्रांस, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने आतंकवाद के विरुद्ध भारत के रुख की सराहना की है।

विशेषज्ञों के अनुसार यह अभियान दिखाता है कि भारत अब रक्षात्मक नीति से आगे बढ़कर आक्रामक और निर्णायक कार्रवाई करने की दिशा में अग्रसर है।

जनता का समर्थन और एकता

देशभर में इस अभियान के बाद लोगों में देशभक्ति और सेना के प्रति विश्वास और भी गहरा हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक नागरिकों ने सेना की इस सफलता का स्वागत किया। विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी इस कार्रवाई का समर्थन किया, जिससे यह सिद्ध हुआ कि जब बात राष्ट्रीय सुरक्षा की होती है, तो पूरा देश एकजुट हो जाता है।

भारतीय वायु सेना के एअर मार्शल चीफ अमर प्रीत सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर बयान दिया है। 

ऑपरेशन सिंदूर ने जहां इतिहाल रच दिया है वही अब कई वरिष्ठ लोगों की प्रतिकिया सामने आ रही हैं बयान का दौर लगातार जारी है अमर प्रीत सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर बयान दिया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस प्रकार से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को जवाब दिया है, इसे लेकर पूरी दुनिया में चर्चा है। ये वाकई में काबिले तारीफ हैं आज क्या आम क्या खास हर कोई भारतिये सेना और सरकार की तारीफ कर रहा हैं।  इस ऑपरेशन ने कई तरह से भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version