Skip to main content

समाचार मिर्ची

मुंबई।रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर 2’ (धुरंधर: द रिवेंज) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस एक्शन फिल्म ने 19 मार्च 2026 को रिलीज होने के पहले दिन 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की। पहले दिन के 21,728 शो में भारत में नेट कलेक्शन 102.55 करोड़ रुपये रहा, जबकि कुल ग्रॉस कलेक्शन 172.63 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

फिल्म ने 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो में 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी। पहले दिन की कमाई के साथ कुल नेट कलेक्शन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, यह आंकड़े बदल सकते हैं, लेकिन फिल्म ने पहले ही दिन कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

‘धुरंधर 2’ ने 2026 में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग बनाई है। यह फिल्म बॉलीवुड के शाहरुख खान और रणबीर कपूर तथा साउथ के अल्लू अर्जुन से जुड़ी फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुकी है। विशेष रूप से हिंदी बॉक्स ऑफिस पर इसने सूरमाओं के रिकॉर्ड को तोड़ा है। जबरदस्त हाइप और उच्च टिकट मूल्यों के बावजूद दर्शकों का जोश बना रहा, जिससे वीकेंड पर और बड़ी कमाई की उम्मीद है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version