मुंबई।रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म हिंदी, मराठी और तेलुगु भाषाओं में प्रदर्शित की गई है। रितेश देशमुख ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है और छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार किया है। जेनेलिया देशमुख भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म के क्लाइमैक्स में सलमान खान का ताबड़तोड़ केमियो है। उन्होंने जीवा महला नामक मराठा योद्धा का किरदार निभाया है। भगवा रंग के लुक, मूंछों और तलवार के साथ उनकी एंट्री दर्शकों के बीच जोरदार हंगामा मचा रही है। सलमान की इस छोटी भूमिका ने स्क्रीन पर जबरदस्त एक्शन किया है।
फिल्म रिलीज के बाद सलमान खान का केमियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में है। दर्शक उनके मराठा अवतार से काफी प्रभावित दिख रहे हैं। कई दर्शकों ने कहा कि सलमान की मौजूदगी से फिल्म में लाइमलाइट उनकी तरफ चली गई है। फिल्म में अन्य कलाकारों में विद्या बालन, अभिषेक बच्चन, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, महेश मांजरेकर, संजय दत्त, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते शामिल हैं।
