Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में किसान ट्रस्ट द्वारा आयोजित ‘चौधरी चरण सिंह अवार्ड्स 2025’ (द्वितीय संस्करण) का भव्य समारोह 21 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली के पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में संपन्न हुआ। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि शिक्षा एवं कौशल विकास तथा उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी विशिष्ट अतिथि थे।

शिवराज सिंह चौहान ने जयंत चौधरी की सादगी की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें चौधरी साहब की झलक दिखती है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान एनडीए सरकार की नींव चौधरी चरण सिंह ने ही रखी थी। मंत्री ने किसान ट्रस्ट से कृषि क्षेत्र के लिए बजट सुझाव और पंचवर्षीय योजनाओं में योगदान की अपील की तथा प्रस्तावित ‘चिंतन शिविर’ के लिए विचार आमंत्रित किए।

बता दें कि, यह समारोह चौधरी चरण सिंह की जयंती (23 दिसंबर) के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाता है, जो राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। ट्रस्ट का उद्देश्य चौधरी साहब के आदर्शों को प्रचारित करना और कृषि क्षेत्र में योगदान देने वालों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मोदी सरकार की किसान कल्याण योजनाओं की सराहना की और ग्रामीण विकास को विकसित भारत की नींव बताया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version