समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय लिखा गया, जब मात्र 14 साल और 272 दिन के वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ इतिहास रच दिया। बिहार की ओर से खेलते हुए इस युवा सनसनी ने सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़कर लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे युवा शतकवीर बनने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके अलावा, उन्होंने अपनी विस्फोटक पारी को 84 गेंदों पर 190 रनों तक पहुंचाया, जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल थे। हालांकि डबल सेंचुरी से सिर्फ 10 रन से चूक गए, लेकिन इस पारी ने कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि वैभव ने 14 साल और 272 दिन की उम्र में शतक लगाकर पाकिस्तान के जहूर इलाही का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। जहूर इलाही ने 1986 में विल्स कप में 15 साल और 209 दिन की उम्र में लिस्ट-A शतक लगाया था। वैभव का यह कारनामा न केवल सबसे युवा लिस्ट-A शतकवीर बनने का रिकॉर्ड है, बल्कि यह भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे की जबरदस्त प्रतिभा का प्रमाण भी है। यह उनकी सीनियर क्रिकेट में पहली गैर-टी20 शतक थी, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाती है।

गौरतलब हैं कि, वैभव सूर्यवंशी का सफर कमाल का रहा है। 2025 में उन्होंने आईपीएल में सबसे युवा खिलाड़ी बनकर राजस्थान रॉयल्स के लिए शतक लगाया, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे युवा शतकवीर बने (61 गेंदों में 108*), अंडर-19 एशिया कप में 95 गेंदों में 171 रन बनाए। अब विजय हजारे में यह उपलब्धि। वह भारत अंडर-19 टीम के साथ जनवरी 2026 में जिम्बाब्वे में होने वाले अंडर-19 विश्व कप के लिए तैयार हो रहे हैं।

बता दें कि, यह पारी न केवल वैभव के लिए, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी प्रेरणादायक है। जब विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सितारे विजय हजारे में वापसी कर रहे थे, तब एक 14 साल का लड़का ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैभव इसी तरह आगे बढ़ते रहे, तो जल्द ही वे भारतीय टीम में जगह बना लेंगे। उनकी स्ट्राइक रेट 226.19 रही, जो उनकी पावर हिटिंग का प्रमाण है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version