बिहार की राजधानी पटना में एक कोरोना संदिग्ध महिला के फरार होने से हड़कंप मचा गया है। ये महिला सिवान की निवासी है। 72 साल की ये महिला पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल कराई गई थी। इसके कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। पीएमसीएच प्रशासन ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी है जिसकी जांच शुरू हो चुकी है। पुलिस ने भी खबर मिलते ही जांच प्रारंभ कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। झारखंड में कोरोना का अपडेट वहीं झारखंड में अबतक 17 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई…
Author: Samachar Mirchi
पंजाब में पटियाला के सनौर में सब्जी मंडी के बाहर पुलिस पर जाानलेवा हमले की तस्वीर सामने आई है। रविवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस पर हमला कर दिया था। हमलावरों ने एक ASI का कलाई से हाथ काट दिया था। हमले में मंडी बोर्ड के एक अधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिसके बाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में ऑपरेशन चलाया और 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से काफी हथियार और नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।निहंग सिख हमला करने के बाद एक गुरुद्वारे में जा…
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस ने हाल ही में कहर मचाया है उसने पूरे प्रदेश की चिंता बढ़ा दी है। 24 घंटों के दौरान गुरुवार रात तक प्रदेश में कोरोना के 30 नए मामले सामने आए हैं। यही वजह है कि सरकार लगातार हरकत में दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार नजर बनाए हुए हैं, उन्होंने आदेश जारी कर राज्य के 15 जिलों के हॉटस्पॉट को सील करवा दिया है। यहां किसी भी व्यक्ती का आना-जाना बैन होगा।प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 411 हो गई है। आपको बता दें कि, गुरुवार को…
मध्यप्रदेश में लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ती जा रही है। इंदौर और उज्जैन के बाद अब अंचल से लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। खरगोन, धार, खंडवा, बड़वानी, देवास के बाद शाजापुर जिले में भी संक्रमित मरीज मिला है। यहां प्रशासन द्वारा सावधानी और सतर्कता के साथ लॉकडाउन में सख्ती बरती जा रही है। खरगोन जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 हो गई है, अब तक दो की मौत चुकी है। कसरावद की दो महिलाओं में कोरोना की पुष्टि हुई है।
इस समय दुनिया कोरोना के संकट से लगातार लड़ रही है। हिंदुस्तान भी कोरोना के संकट से लड़ाई लड़ रहा है, सरकार लगातार इससे निपटने के लिए प्लान तैयार कर रही है। ऐसे में वायरस से लड़ाई का नया तरीका केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने निकाला है। अब आइसोलेशन में रखे लोगों की जिओ फेंसिंग होगी। इसके तहत आइसोलेशन में रखे गए कोरोना वायरस से ग्रसित होने के संदिग्ध व्यक्ति के लिए घर से बाहर निकला आसान नहीं होगा। आठ राज्यों में ऐसे संदिग्धों का ‘जिओ फेंसिंग’ कर दिया गया है। जैसे को कोई व्यक्ति अपने आइसोलेशन के स्थान…