लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दो बहनों की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। लड़कियों की हत्या के पहले रेप की पुष्टि हुई है। लखीपुर पुलिस बुधवार को हत्या की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची थी। वहां दोनों बहनों के शव पेड़े से लटके पाए गए थे। इन शवों को पेड़ से उतार कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया था। इस दौरान ग्रामीणों ने घटना के विरोध में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इसमें हत्या…
Author: News Desk
बागेश्वर धाम अर्थात मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का वह पवित्र धाम जहां पर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगो की अर्जी (प्रार्थना) को सुनकर उनके जीवन की समस्या को समाप्त कर देते है लेकिन बागेश्वर धाम में घर बैठे अर्जी कैसे लगाएं यह प्रश्न सभी का है।तो आज हम आपको बताएंगे की आप बागेश्वर धाम की अर्जी कैसे लगाएं । सबसे पहले ये बात जान लिजिए कि सच्चे मन से जो भी आप बागेश्वर जी से हनुमान जी महाराज से मांगेंगे जरूर पूरी होगी। बागेश्वर की अर्जी लगवाने का यह उपाय स्वयं आचार्य धीरेंद्र कृष्ण जी ने स्वयं बताया है।…
लखनऊ। ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले पर वाराणसी जिला जज की अदालत के सोमवार को दिए गए फैसले पर कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। मुस्लिम पक्ष ने इस पर चिंता जाहिर की है। वाराणसी के जिला जज ए. के. विश्वेश की अदालत ने ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले की पोषणीयता को चुनौती देने वाले मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज करते हुए कहा है कि यह मामला उपासना स्थल अधिनियम और वक्फ अधिनियम के लिहाज से वर्जित नहीं है, लिहाजा वह इस मामले की सुनवाई जारी रखेगी। मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी। हालांकि ज्ञानवापी पर अदालत…
दिल्ली। कोविशील्ड और कोवैक्सीन ने अपनी बूस्टर डोज की कीमत घटा दी है। कोविशील्ड की बूस्टर डोज पहले ₹600 फिक्स थी। जबकि कोवैक्सीन की बूस्टर डोज 1,200 रुपये निर्धारित थी। लेकिन अब इनके दामों में बदलाव हुआ रविवार से देश के निजी अस्पतालों में वयस्क नागरिकों को बूस्टर डोज लगनी शुरू हो जाएगी। इससे एक दिन पहले कोविशील्ड और कोवैक्सीन ने अपनी बूस्टर खुराकों के दामों में अप्रत्याशित कटौती की है। शनिवार को कोविशील्ड और कोवैक्सीन ने अपनी बूस्टर खुराकों के दामों में भारी कटौती की है। पहले जहां कोविशील्ड की बूस्टर डोज 600 रुपए प्रति शॉट फिक्स की थी,…
पाकिस्तान की संसद में शनिवार को ‘कौन बचाएगा पाकिस्तान, इमरान खान-इमरान खान’ के नारे लगाए गए। लेकिन खुद कप्तान इमरान खान संसद की कार्यवाही से गायब रहे। विपक्षी पार्टियों ने इस पर तंज भी कसा। इस्लामाबाद। इमरान खान शनिवार को एक बार फिर पाकिस्तान नेशनल एसेंबली की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए क्योंकि उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने अविश्वास प्रस्ताव को टालने की कोशिशें जारी रखीं। पीटीआई की तरफ से संसद में नारे लगाए गए- कौन बचाएगा पाकिस्तान… इमरान खान, इमरान खान। इससे पहले 3 अप्रैल को भी इमरान संसद की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए थे और अपने…
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron in India) की वजह से देश में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या में उछाल आना जारी है. लेकिन इस बीच एक राहत वाली बात भी सामने आई है. पहले लग रहा था कि जिस तरह से कोविड केस बढ़ रहे हैं, उससे प्रतिदिन 7 लाख से भी ज्यादा केस आ सकते हैं. लेकिन अब उम्मीद है कि कोविड के पीक में भी रोज 4 लाख से ज्यादा केस नहीं आएंगे. मगर वक्त की गर्त में क्या छिपा किसी को भी नहीं पता है। पिछले कुछ दिनों से यह देखा भी गया है कि रोजाना…
शुक्रवार की सुबह पीएमओ से एक ट्वीट होता है- प्रधानमंत्री मोदी 9 बजे देश को संबोधित करेंगे। ट्वीट के बाद तमाम तरह की अटकलें लगनी शुरू हो जाती हैं कि इस मुद्दे पर बोल सकते हैं, उस मुद्दे पर बोल सकते हैं, फलां मुद्दे पर बोल सकते हैं, अमुक मुद्दे पर बोल सकते हैं….। लेकिन तब शायद ही किसी को अंदाजा रहा होगा कि मोदी एक बहुत ही बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेलने जा रहे हैं जो एक ही झटके में विपक्ष को निहत्था कर देगा। साल-डेढ़ साल से सरकार को घेरने के लिए बनी और बनाई जा रहीं विपक्ष की…
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के लिए मंगलवार का दिन नई सौगात लेकर आया. पीएम नरेंद्र मोदी ने 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्धाटन किया. 22,500 करोड़ रुपये की लागत से बना 6 लेन का यह एक्सप्रेसवे लखनऊ को गाजीपुर से जोड़ेगा. इस एक्सप्रेस वे पर 3.2 किलोमीटर की एक हवाई पट्टी भी बनाई गई है ताकि आपात स्थिति में लड़ाकू विमान उतर सकें. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उद्घाटन के बाद वायुसेना के विमानों ने एयरशो भी दिखाया. इसे देखने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थीं लड़ाकू विमानों…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय कोटा स्कीम में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को दस प्रतिशत आरक्षण देने के सरकार के निर्णय को देश में सामाजिक न्याय की नयी मिसाल करार दिया है। मोदी ने गुरूवार को ट्वीट करते हुए कहा , “ हमारी सरकार ने मौजूदा शैक्षणिक वर्ष से स्नातक, स्नातकोत्तर मेडिकल और दंत चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय कोटा स्कीम में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत तथा आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए दस फीसदी…
नई दिल्ली। सऊदी अरब ने अपने नागरिकों से कहा है कि अगर उन्होंने कोरोना नियमों को धता बताकर रेड लिस्ट में शामिल देशों का दौरा किया तो तीन साल के लिए यात्रा करने पर उन पर बैन लगा दिया जाएगा. रेड लिस्ट में शामिल देशों में भारत का नाम भी शामिल है. सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने मंगलवार को नए फैसले का ऐलान किया. कोरोना के नए वेरिएंट के मद्देनजर सऊदी अरब ने हाल ही में रेड लिस्ट में शामिल देशों का नाम जारी किया था. इसमें अफगानिस्तान, वियतनाम सहित भारत का नाम भी शामिल है. सरकारी न्यूज एजेंसी…