Author: News Desk

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी और अनलॉक के साथ लोग बेपरवाह हो चुके हैं. इसे लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने सरकार और लोगों के ढिलाई बरतने और कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन किये बगैर बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने को लेकर सोमवार को चिंता प्रकट की. साथ ही, कहा कि ये घटनाएं महामारी की तीसरी लहर का मुख्य कारण बन सकती हैं. आईएमए ने एक बयान में कहा कि पर्यटकों का आगमन, तीर्थयात्राएं, धार्मिक उत्साह जरूरी हैं लेकिन कुछ और महीने इंतजार किया जा सकता है. चिकित्सकों के संगठन ने कहा कि वैश्विक साक्ष्य और…

Read More

रायपुर। डॉ हर्षवर्धन को स्वास्थ्य मंत्री के पद से हटाए जाने के मामले में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री का बयान सामने आया है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि हर्षवर्धन क्या करते जब देश में वैक्सीन नहीं बन रही। वह ठिकरा उनके सिर पर फूटा होगा। डॉ हर्षवर्धन देश के एक बहुत क्षमतावान स्वास्थ्य मंत्री थे। मैने हमेशा उनका सम्मान किया। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कमजोर प्रबंधन के आरोपों का सामना कर रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन पर गाज गिरी । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने डॉ. हर्षवर्धन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया…

Read More

बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। हत्या कर शव को कुटरू से 5 किलोमीटर की दूरी पर फेंका। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने युवक को रात को उसके घर से अगवा किया है। अगले दिन सोमवार सुबह उसका शव गांव के चौक पर पड़ा मिला है। नक्सलियों ने युवक की हत्या की क्यों कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। युवक के सिर पर नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से हमला किया है। घटना कुटरू थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक जिले के गांव में रविवार की रात नक्सली…

Read More

नारायणपुर। पिछले कई सालों से नक्सल संगठन में काम कर रहे नक्सलियों का संगठन से मोह भंग हो चुका है. दरअसल दो महिला नक्सलियों ने प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. सरेंडर करने वाली महिला 7 सालों से मिलिशिया सदस्य थी. आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़कर राष्ट्र के संम्मान की शपथ दिलाई गई. एसपी ने सहयोग राशि के रूप में आत्मसमर्पित नक्सलियों को 10-10 हजार रुपए का इनाम दिया है. जानकारी के मुताबिक नारायणपुर पुलिस नक्सल प्रभावित इलाके में नक्सल उन्मूलन अभियान चला रही है. इस अभियान का असर भी नक्सल क्षेत्र में देखने को मिल रहा है.…

Read More

शिमला। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. पहाड़ी इलाकों में हालात काफी खराब हो चुके हैं. हिमाचल के कांगड़ा जिले में बादल फटने के कारण जमकर तबाही हुई है. इस बीच मौसम विभाग अगले 48 घंटों में हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही बादल फटने का अंदेशा भी जाहिर किया है. अगले 48 घंटों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधान रहने की अपील की है. बादल फटने की घटना पर शाह ने की बात सोमवार को हिमाचल…

Read More

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को हो रही नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में फैसला लिया गया कि मंडियों के जरिए किसानों तक एक लाख करोड़ रुपये पहुंचाए जाएंगे। इसके साथ ही कोरोना वायरस की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए 23 हजार करोड़ रुपये के स्वास्थ्य पैकेज का एलान किया गया। बता दें कि यह नई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक है। इसके बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बुधवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार हुआ था। केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली कैबिनेट बैठक संपन्न हो…

Read More

नई दिल्ली। बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के केंद्रीय मंत्री बनते ही उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया. घटना 7-8 जुलाई के बीच की है. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं मध्यप्रदेश से चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने इसे कांग्रेस की साजिश बताया है। 7 जुलाई की रात को हुई घटना जानकारी के मुताबिक 7 जुलाई की देर रात करीब 12:14 पर ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के अधिकृत फेसबुक पेज (Facebook Page) को अज्ञात हैकर्स ने हैक कर लिया. उनके इस अकाउंट को उनके आईटी सेल की ओर से चलाया…

Read More

किसान आंदोलन। कृषि कानूनों पर अस्थायी रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जिस 4 सदस्यीय समिति का गठन किया था, उससे भूपिंदर सिंह मान ने खुद को अलग कर लिया है। मान ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि वह किसानों और पंजाब के हित के लिए किसी भी पद की कुर्बानी देने को तैयार हैं। . कृषि कानूनों पर बनी सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से भूपिंदर सिंह मान ने खुद को किया अलग. मान ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि किसानों और पंजाब के हित के लिए वह कोई भी पद त्याग सकते हैं. आंदोलनकारी किसानों…

Read More

मुंबई। कोरोना काल में सरकार लोगों को हर माध्यम से जागरूक करने की कोशिश कर रही थी। जिसके तहत फोन की कॉलर ट्यून में भी कोरोना संक्रमण से बचाव का मैसेज सुनाई देता था और इसी क्रम में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज में जागरूकता संदेश दिया जाने लगा। लेकिन अब शुक्रवार (15 जनवरी) से कोरोना कॉलर ट्यून में बिग बी की आवाज नहीं सुनाई देगी। बिग बी की आवाज को हटाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका भी दायर हुई थी लेकिन उसकी वजह से कॉलर ट्यून नहीं बदली गई है। दरअसल अब फोन करने पर…

Read More

राजगढ़।कहते हैं जिसके मन में कुछ पाने का जज्बा हो तो उसके लिए कठिन रास्ते भी आसान हो जाते हैं। सफलता भी उसी को मिलती है जिनमें कुछ पाने की लालसा होती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है मध्यप्रदेश की रहने वाली 25 वर्ष की तान्या डागा ने। तान्या ने भले ही अपना एक पैर खो दिया है लेकिन इस कमजोरी को हावी नहीं होने दिया और एक पैर से साइकल चला कर जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफर महज 42 दिनों में पूरा कर लिया। तान्या के इस कीर्तिमान पर देश के लोगों को गर्व हो रहा है…

Read More