समाचार मिर्ची

लखनऊ सुपर जायंट्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। यह आईपीएल 2026 सीजन में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी की छठी हार है। सुपर ओवर में केकेआर ने एक रन से जीत दर्ज की, जो एलएसजी के लिए आईपीएल सुपर ओवर इतिहास का सबसे कम स्कोर रहा।

मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया। एडेन मार्करम को मिचेल मार्श के साथ ओपनिंग सौंपी गई, जबकि आयुष बडोनी को नंबर 5 पर भेजा गया। इन बदलावों से टीम को कोई फायदा नहीं हुआ। कप्तान ऋषभ पंत ने निकोलस पूरन को सुपर ओवर में भरोसा जताया, लेकिन यह फैसला उल्टा पड़ गया। पूरन इस सीजन में लगातार खराब फॉर्म में रहे हैं।

हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में ऋषभ पंत भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, “देखिए, हमें ब्रेक की जरूरत है। हम रिफ्रेश होंगे। दबाव तो हमेशा रहेगा, लेकिन हमें जवाब अंदर ढूंढने हैं, बाहर नहीं। हर खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेनी होगी। ये एक-दो खिलाड़ियों की बात नहीं, पूरी यूनिट की बात है।”

पूरन को भेजने के फैसले पर पंत ने कहा, “हमने ग्रुप में बात की थी और निकी पी का नाम आया। भले ही वो बेस्ट फॉर्म में न हो, लेकिन मुश्किल हालात में अपने खिलाड़ी पर भरोसा करना पड़ता है। वो कभी भी मैच जिता सकते हैं। कोई बहाना नहीं है। अभी भले पॉजिटिव कम लगे, लेकिन ब्रेक के बाद बहुत पॉजिटिव होगा।”आखिरी ओवर दिग्वेश राठी को सौंपने के बारे में पंत ने बताया कि मिडिल ओवर में विकेट लेने की सोच थी, लेकिन विकेट नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मैदान पर ज्यादा सोचने से चीजें आसान नहीं रहतीं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version