बहराइच। बहराइच जिले के टिकुरी गांव के किसान दुर्गेश कुमार सिंह पिछले 10 साल से गन्ने की खेती कर रहे हैं। उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर गन्ने की बुवाई के बाद देखभाल, लागत-मुनाफा और बीमारियों से बचाव से जुड़ी जानकारी साझा की है। गन्ने की अच्छी पैदावार और मुनाफे के लिए फसल की सही देखभाल जरूरी होती है।बुवाई के बाद खेत में नमी बनाए रखना आवश्यक है। जमाव शुरू होने पर समय-समय पर हल्की सिंचाई करनी चाहिए ताकि पौधों का विकास तेजी से हो। खेत में खरपतवार न उगने दें क्योंकि इससे मिट्टी की ताकत खत्म हो जाती है।…
लेखक: Shweta Sharma
पटना। बिहार के बांकीपुर, गुजरात के मांजलपुर और मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती सोमवार को जारी है। इन सीटों पर 30 जुलाई को मतदान संपन्न हुआ था। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।गुजरात के मांजलपुर में भाजपा प्रत्याशी सतीश पटेल कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी से आगे चल रहे हैं।बिहार के बांकीपुर में तीसरे राउंड की गिनती के बाद जनसुराज के प्रशांत किशोर 1162 वोटों से आगे हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के नीरज सिन्हा हैं, जिन्हें 3870 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 767 वोट मिले हैं। चार राउंड के बाद…
धान भारत की मुख्य फसलों में से एक है, लेकिन पिछले कुछ सालों से इसकी खेती पर बोनापन बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। वैज्ञानिक भाषा में इसे साउदर्न राइस ब्लैक-स्ट्रीक्ड ड्वार्फ वायरस कहते हैं। इस वायरस के असर से धान के पौधे सही लंबाई तक नहीं बढ़ पाते और छोटे रह जाते हैं। पौधों में बालियां नहीं बनतीं या बहुत कमजोर निकलती हैं, जिससे पैदावार में 80 से 100 प्रतिशत तक नुकसान हो सकता है। शुरुआत में किसान इसे खाद या पोषण की कमी समझकर गलत दवाइयों या खादों का छिड़काव कर देते हैं। लक्षण और पहचान इस बीमारी…
खेती में बंपर पैदावार पाने के लिए अच्छे बीजों का सबसे अहम रोल होता है। किसान जब बाजार से बीज खरीदने जाते हैं तो अक्सर यह कन्फ्यूजन रहता है कि पैकेट में हाइब्रिड बीज है या देसी। सही जानकारी न होने से कई बार किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है।देसी बीज पारंपरिक और नेचुरल होते हैं। किसान इन्हें अपनी पिछली फसल से बचाकर अगली बुआई के लिए रख लेते हैं, इसलिए बार-बार बाजार जाने की जरूरत नहीं पड़ती। इनका स्वाद और क्वालिटी ओरिजिनल होती है। इसके उलट हाइब्रिड बीज आधुनिक विज्ञान और लैबोरेटरी तकनीक से तैयार किए जाते हैं। इन्हें…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि देश की हर सड़क पर पैदल चलने वालों के लिए ठीक से तय और अतिक्रमण-मुक्त जगह सुनिश्चित की जाए। जस्टिस पी एस नरसिम्हा और आलोक अराधे की बेंच ने केंद्र की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के एम नरराज से कहा कि संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दें कि पैदल चलने के लिए बनी जगह पर अतिक्रमण न हो और उसे मोटर गाड़ियों की लेन से ठीक से अलग किया जाए। बेंच ने कहा कि बिना किसी बड़े निवेश और निर्माण के बस यह सुनिश्चित करें…
नई दिल्ली। आजकल की खेती सिर्फ परंपरागत तरीकों तक सीमित नहीं रही है बल्कि यह काफी मॉडर्न हो चुकी है। अगर पुरानी खेती जारी रखी जाए तो मुनाफा कम ही मिलता है। इसलिए एग्रोफॉरेस्ट्री और मिक्स्ड फार्मिंग जैसे इनोवेटिव मॉडल्स को अपनाने का समय आ गया है। यह तरीका बंजर या कम उपजाऊ जमीन की भी कायापलट कर सकता है और कमाई के नए रास्ते खोलता है।मिक्स्ड फार्मिंग की सबसे अच्छी बात यह है कि एक ही जमीन से दो अलग-अलग तरह की इनकम मिलती है। खेत में एक तरफ फलदार पेड़ लगाए जा सकते हैं तो दूसरी तरफ नीचे…
नई दिल्ली।15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मुश्किलों में है। जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबीं को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। पिछले कुछ महीनों में एक के बाद एक अहम खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं, जो चिंता का सबब बन गया है। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) अब इस मामले में एक्शन मोड में आ गया है। श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बाद बोर्ड टीम के हेड फिजियो कमलेश जैन, टीम डॉक्टर…
‘मुंबई।थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। फिल्म ने दसवें दिन भी अच्छी परफॉर्मेंस दिखाई है। वीकेंड के दौरान विजय की किस्मत चमकी और फिल्म ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।जन नायकन’ की रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई की चर्चा जारी है। दसवें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छाप छोड़ी। वीकेंड में हुई कमाई ने फिल्म की स्थिति को मजबूत किया। विजय के फैन फॉलोइंग और फिल्म के कंटेंट ने दर्शकों को थिएटर की ओर आकर्षित किया।फिल्म की दसवें दिन की कमाई ने दूसरी शनिवार को…
नई दिल्ली।केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी पीएम किसान योजना को वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने का फैसला लिया है। इस दौरान योजना पर करीब 3.15 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस फैसले से देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों को सीधी आर्थिक मदद मिलती रहेगी।पीएम किसान योजना की शुरुआत साल 2019 में की गई थी। इसके तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है, यानी हर किस्त में 2000…
मध्य प्रदेश राज्य सेवा की अधिकारी और सिंगरौली नगर पालिक निगम की आयुक्त सविता प्रधान ने संवेदनशीलता और मानवता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। उन्होंने कैंसर से जूझ रही मासूम बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लाने और उसका आत्मविश्वास लौटाने के लिए अपना मुंडन करा लिया।दरअसल आयुक्त सविता प्रधान की मुलाकात कैंसर पीड़ित बच्ची से हुई। बच्ची उनसे बातचीत में भावुक हो गई और बताया कि कीमोथेरेपी के कारण सिर के बाल झड़ गए हैं। इस कारण वह खुद को दूसरों से अलग और असहज महसूस करती है।बच्ची की पीड़ा को…