समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) आज दुनिया की सबसे लोकप्रिय और अमीर क्रिकेट लीग बन चुकी है, जिसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। हालांकि, लीग की शुरुआत 2008 से अब तक कुल 15 टीमें आईपीएल का हिस्सा बन चुकी हैं। इनमें से 5 टीमें ऐसी रहीं, जो कुछ समय खेलने के बाद विभिन्न कारणों से हमेशा के लिए लीग से बाहर हो गईं और उनकी वापसी अब कभी नहीं होगी। इन टीमों ने अपनी यादें छोड़ीं, लेकिन आर्थिक संकट, विवाद और अस्थायी व्यवस्था के कारण उनका सफर खत्म हो गया।

डेक्कन चार्जर्स की कहानी सबसे अनोखी रही। 2008 में आखिरी स्थान पर रहने वाली यह टीम 2009 में एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में चैंपियन बनी। 2010 में सेमीफाइनल और 2011 में प्लेऑफ तक पहुंची। लेकिन आर्थिक संकट के कारण मालिक कर्ज में डूब गए और बीसीसीआई को जरूरी बैंक गारंटी नहीं दे पाए। सिर्फ एक दिन की देरी के चलते बीसीसीआई ने 2012 में उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया। 2013 में डेक्कन चार्जर्स की जगह सनराइजर्स हैदराबाद को शामिल किया गया।

कोच्चि टस्कर्स केरला 2011 में आईपीएल में शामिल हुई, लेकिन सिर्फ एक सीजन खेलने के बाद बाहर हो गई। महेला जयवर्धने की कप्तानी में ब्रैंडन मैक्कुलम और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी थे। टीम ने 14 मैचों में 6 जीते और पांचवें स्थान पर रही। मालिकों के बीच विवाद और 156 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी न देने के कारण बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट समाप्त कर दिया। बाद में अदालत ने बीसीसीआई को दोषी ठहराते हुए 800 करोड़ रुपये से ज्यादा मुआवजा देने का आदेश दिया, लेकिन टीम की वापसी नहीं हुई।

पुणे वॉरियर्स इंडिया 2011 से 2013 तक तीन सीजन खेली। सहारा ग्रुप की यह टीम उस समय करीब 370 मिलियन डॉलर में खरीदी गई थी, जो सबसे महंगी फ्रेंचाइजी थी। सौरव गांगुली और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल रहे, लेकिन टीम कभी प्लेऑफ में नहीं पहुंची। मैचों की संख्या घटने से फीस विवाद हुआ, बीसीसीआई ने बैंक गारंटी भुना ली और सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय ने टीम वापस ले ली।

गुजरात लॉयन्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट 2016-17 में अस्थायी रूप से शामिल की गईं, जब चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स सस्पेंड थे। सुरेश रैना की कप्तानी में गुजरात लॉयन्स दोनों सीजन में प्लेऑफ पहुंची। राइजिंग पुणे सुपरजायंट 2016 में एमएस धोनी की कप्तानी में सातवें स्थान पर रही और 2017 में स्टीव स्मिथ के नेतृत्व में फाइनल तक पहुंची, जहां मुंबई इंडियंस से एक रन से हारी। 2018 में सीएसके और आरआर की वापसी के साथ दोनों टीमों का सफर समाप्त हो गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version